{"_id":"5c7c1222bdec2256b8080e4b","slug":"thons-ne-chhah-gharon-se-laakhon-ka-maal-paar-kiya","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने छह घरों से लाखों का माल पार किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने छह घरों से लाखों का माल पार किया
Sun, 03 Mar 2019 11:12 PM IST
gaurav gaurav
mahoba
mahoba
Published by: gaurav gaurav
Updated Sun, 03 Mar 2019 11:12 PM IST
सार
पुलिस ने किया घटना स्थल का निरीक्षण
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पनवाड़ी (महोबा)। थाना महोबकंठ के ग्राम पहाड़िया में एक रात में आधा दर्जन घरों का ताला तोड़कर बदमाशों ने लाखों रुपये के जेवरात और नगदी चोरी कर ली। एक के बाद एक घर में हुई चोरी से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। सुबह जागने पर चोरी की घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया।
ग्राम पहाड़िया निवासी फूलसिंह धोबी के घर में बदमाशों ने पीछे की दीवार से प्रवेश किया और कमरे का ताला तोड़कर दस हजार रुपये नगद, सोने का मंगलसूत्र, चांदी की पायल-बिछिया ले गए। गृहस्वामी खेत में रखवाली करने गया था। पत्नी दूसरे कमरे में सोती रही। सुबह जागने पर चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद बदमाशों ने पड़ोसी हरगोविंद के घर से पांच हजार रुपये नगद और जेवरात ले गए। गृहस्वामी खेत में फसल की रखवाली करता था। पत्नी बच्ची के साथ दूसरे कमरे में सो रही थी।
ग्राम पहाड़िया निवासी अरविंद राजपूत पत्नी जयंती के साथ कुंभ स्नान करने गए थे। बच्चे घर पर अकेले थे। गृहस्वामी ने 45 हजार रुपये की तीन दिन पहले भैंस बेची थी। जिसकी धनराशि घर पर रखी थी। बदमाश 45 हजार रुपये नगद और कीमती समान ले गए। इसके बाद बदमाशों ने पड़ोसी राजकुमार के घर को निशाना बनाया। जहां से तीन हजार रुपये नगद ले गए। सोने-चांदी के जेवरात गांव-गांव में फेरी लगाकर बेचने वाले कलवेंद्र सोनी परिवार के साथ दूसरे कमरे में सो रहे थे। तभी चोरों ने दीवार फांदकर अंदर प्रवेश किया और दूसरे कमरे का ताला तोड़कर सोने का टीका, मंगलसूत्र, अंगूठी और चांदी के जेवरात ले गए। गांव के ही भानुप्रताप कुंभ स्नान करने गए थे। मौके का फायदा उठाते हुए चोरों ने दस हजार रुपये नगद व अन्य सामान चोरी कर लिया। पीड़ितों ने घटना की तहरीर थाना महोबकंठ में दे दी है।