{"_id":"58e28f174f1c1bdc315b43f3","slug":"thivery-at-noon-claimed-thaousands-of-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन दहाड़े घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिन दहाड़े घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो श्रीनगर महोबा।
Updated Mon, 03 Apr 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
चोरों ने मकान का ताला तोड़ा
- फोटो : amarujala
श्रीनगर महोबा।
कस्बा श्रीनगर के काछिन खोड़ा में बदमाशों ने दिन दहाड़े एक ग्रामीण के घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये की संपत्ति चुरा ली। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाना श्रीनगर में दी है। पुलिस ने मामले के जल्द खुलासे का दावा किया है।
कस्बे के काछिन खोड़ा निवासी सीताराम घर में ताला बंद कर परिवार के अन्य सदस्यों समेत खेतों में फसल की कटाई को गए थे। इसी बीच बदमाशों ने घर सूना पाकर दरवाजे का ताला तोड़ दिया और अंदर आलमारियों में रखे 24 हजार नकद व सोने चांदी के जेवरात समेत कीमती वस्त्र चोरी कर ले गए।
देर शाम खेत से घर लौटे परिजनों ने ताला टूटा देखा तो उनके होश उड़ गए। अंदर मकान का सामना बिखरा पड़ा था। अलमारी व बक्से से सोने चांदी के जेवरात व नकदी गायब थी। पीड़ित सीताराम कुशवाहा ने घटना की तहरीर थाना श्रीनगर को दी। थानाध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।