{"_id":"5c6462ffbdec22102e65dbbc","slug":"thieves-stuffed-millions-of-goods-from-two-houses-and-shops","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने दो मकानों व दुकान से लाखों का माल उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने दो मकानों व दुकान से लाखों का माल उड़ाया
Thu, 14 Feb 2019 12:03 AM IST
gaurav gaurav
mahoba
mahoba
Published by: gaurav gaurav
Updated Thu, 14 Feb 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
चोरी की घटना के बाद बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खन्ना (महोबा)। थाना खन्ना के ग्राम बन्नी में चोरों ने एक रात में दो मकानों और एक दुकान से लाखों का माल पार कर दिया। एक अनमकान में घुसे चोरों की आहट से परिजनों के जागने पर चोर भाग निकले। पुलिस ने घटनास्थल की जांच पड़ताल कर रही है। एक रात में चार स्थानों पर चोरी की घटनाएं होने से ग्रामीणों में दहशत है।
ग्राम बन्नी निवासी जगन्नाथ यादव ने अपनी भतीजी संगीता की शादी तय कर दी थी। शादी की तैयारियों को लेकर नगदी व अन्य सामान घर पर रखा था।
मंगलवार की रात चोर दीवार फांदकर मकान में घुसे। चोरों ने दूसरे कमरे में रखी अलमारी व बक्सों के ताले तोड़ 73 हजार की नगदी व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। इसके बाद चोरों ने छत के रास्ते पड़ोस के अवधेश यादव के मकान में धावा बोला।
घटना के समय अवधेश परिवार सहित एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। चोरों ने बक्सों व अटैची के ताले तोड़कर सोने, चांदी के आभूषण और पांच हजार की नगदी पार कर दी।
विज्ञापन
दो मकानों में घटनाओं को अंजाम देने के बाद चोरों ने सुरेंद्र सिंह की किराना दुकान का ताला तोड़ा। वहां से 10 हजार की नगदी और कीमती सामान पार कर दिया। चोरों ने गांव के ही संजय गुप्ता के मकान में प्रवेश किया। घर के अंदर घुसे चोरों की आहट पाकर परिजन जाग गए और शोर शराबा मचाया। तब चोर मौके से भाग निकले। पीड़ितों ने थाना खन्ना में घटना की तहरीर दी। थानाध्यक्ष रीता सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। जल्द ही मुकदमा दर्ज कर चोरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।