{"_id":"588b6ead4f1c1bbb7ecf6dad","slug":"the-teenager-was-raped-in-the-room-hostage","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को कमरे में बंधक बना किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी को कमरे में बंधक बना किया दुष्कर्म
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
Updated Fri, 27 Jan 2017 09:30 PM IST
विज्ञापन
rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को कमरे में बंधक बनाकर युवक ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर किशोरी को पीटकर जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर शहर कोतवाली में आरोपी समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को पड़ोस की महिला ने गुरुवार को किसी काम से अपने घर बुलाया। घर में मौजूद महिला के देवर कल्लू पुत्र जगमोहन अहिरवार ने किशोरी को एक कमरे में बंद कर लिया। उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के विरोध करने पर युवक ने उसको पीट दिया।
करीब आठ घंटे तक आरोपी व उसकी भाभी ने किशोरी को कमरे में बंधक बनाए रखा। शाम को आरोपी की चंगुल से छूटकर घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने किशोरी के साथ शहर कोतवाली पहुंचकर घटना की नामजद तहरीर सौंपी।
विज्ञापन
उसके आधार तहरीर के आधार पर पुलिस ने कल्लू व उसकी भाभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी जेपी यादव का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना की जांच कराई जा रही है। किशोरी को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।