फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The six years of marriage pretext exploitation

शादी का झांसा देकर किया छह साल शोषण

Sun, 05 Feb 2017 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
अमर उजाला ब्यूरो महोबा Updated Sun, 05 Feb 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
The six years of marriage pretext exploitation
निकाह से पहले मंगेतर ने किया रेप - फोटो : self

विज्ञापन
शहर के एक मोहल्ला निवासी युवती को शादी का झांसा देकर युवक ने छह साल तक उसका शारीरिक शोषण किया। युवती के शादी की बात करने पर युवक ने जान से मारने की धमकी दी और शादी करने से इंकार कर दिया। उधर युवती के परिजनों ने भी उसे घर से निकाल दिया है।

रविवार को पीड़िता ने शहर कोतवाली पहुंच कर घटना की नामजद तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। एक मोहल्ला निवासी युवती को कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छिकहरा निवासी युवक ने अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और शादी का झांसा देकर छह साल तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। इस दौरान युवती ने कई बार शादी की बात कही, लेकिन युवक टालता रहा।
विज्ञापन


एक वर्ष पहले युवती ने शादी का दबाव बनाया तो युवक ने स्टांप पेपर पर शादी का आश्वासन देकर युवती को भरोसा दिलाया। शनिवार को युवती उसके घर पहुंची तो उसने शादी से इंकार कर दिया। इधर युवती के परिजनों को यह बात पता चल गई तो उन्होंने भी युवती को घर से निकाल दिया। तब पीड़िता ने शहर कोतवाली पहुंच घटना की पुलिस को जानकारी और नामजद तहरीर दी। पीड़ित युवती को परिजनों ने घर से निकाल दिया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने आरोपी के घर पहुंच जांच की। कोतवाली प्रभारी जेपी यादव का कहना है कि तहरीर मिली है, जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed