फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The havoc of the miscreants, maulage of millions of goods from seven houses

बदमाशों का कहर, सात घरों से लाखों का माल उड़ाया

Tue, 23 Apr 2019 12:11 AM IST
mahoba Published by: संतोष भदौरिया Updated Tue, 23 Apr 2019 12:11 AM IST
सार

एक रात में सात घरों से चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत

विज्ञापन
The havoc of the miscreants, maulage of millions of goods from seven houses
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : amar ujala

विस्तार

कनकुुआं (महोबा)। थाना महोबकंठ के ग्राम धवार में रविवार की रात को आधा दर्जन से ज्यादा घरों के ताले तोड़कर बदमाशों ने लाखों रुपये का माल पार कर दिया। सुबह जागने पर परिजनों ने सामान बिखरा देखा तो उनके होश उड़ गए। पीड़ितों ने घटना की तहरीर थाना महोबकंठ में दे दी है।
विज्ञापन

ग्राम धवार निवासी चंद्ररूप नारायण शुक्ला पुत्र जय प्रकाश के मकान में बदमाश पीछे की दीवार फांदकर अंदर घुसे। चंद्ररूप नारायण कमरे का ताला लगाकर दूसरे कमरे में सो रहे थे। बदमाश ताला तोड़कर मकान बनाने के लिए रखे 55 हजार रुपये, सोने का हार, दो अंगूठी, सोने की जंजीर, मंगलसूत्र चोरी कर ले गए। करीब डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति चोरी होने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं दुलीचंद्र अहिरवार घर में ताला लगाकर हरपालपुर परिवार के साथ शादी में शरीक होने गया था। बदमाशों ने ताला तोड़कर घर में रखे 30 हजार रुपये नगद, सोने की जंजीर, अंगूठी चोरी कर ली। सूचना पर आए परिजनों ने सामान गायब देख उनके हाथ पांव फूल गए। उधर, गांव का किशुन अहिरवार घर का ताला बंद कर दिल्ली में मजदूरी करने गया था। बदमाशों ने ताला तोड़कर घर में रखे 10 हजार रुपये उड़ा दिए। बदमाशों ने ताला तोड़कर घर में रखी सोने की अंगूठी, पायल, बिछुआ पार दी। वहीं बाला प्रसाद घर में ताला लगाकर परिवार के साथ खेत में फसल की रखवाली कर रहा था। बदमाशों ने ताला तोड़कर घर में रखे 10 हजार रुपये नगद व कीमती वस्त्र चोरी कर लिए। पार्वती छत पर सो रही थी। तभी बदमाशों ने घर में घुसकर दो हजार रुपये नगद, चांदी की पायल चोरी कर ली और फरार हो गए। इंद्रेश नायक के घर का बदमाशों ने ताला तोड़ दिया लेकिन उनके हाथ कुछ नहीं लगा। एक साथ सात घरों में हुई चोरी से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन
एक रात में सात घरों से चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed