फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   The body was found in the well of the village, accused of murder

कुएं में मिला ग्रामीण का शव, हत्या का आरोप

Sat, 05 Nov 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Sat, 05 Nov 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
The body was found in the well of the village, accused of murder
- फोटो : प्रतीकात्मक
थाना महोबकंठ के ग्राम कुंआ खेड़ा के जंगल में बने एक कुएं में एक ग्रामीण का शव शनिवार को पुलिस ने बरामद किया। शव की पहचान रोशन यादव उर्फ पप्पू यादव निवासी करहरागंज के रूप में हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक  के पुत्र ने थाने में दी गई तहरीर में हत्या का आरोप
विज्ञापन


लगाया है।ग्राम करहरागंज निवासी रोशन यादव (50) उर्फ पप्पू यादव 24 अक्टूबर को घर से खेतों में पानी लगानेे की बात कहकर गया था। देर शाम को खाना देने खेत पहुंचे पुत्र अशोक कुमार यादव को पिता खेतों में नहीं मिला। आसपास के खेतों में तलाश करने के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। अगले दिन
विज्ञापन


बेटे ने पिता के गायब होने की सूचना थाने में दी थी। इसके बाद भी पुलिस कोई सुराग नहीं लगा सकी। 27 अक्टूबर को रोशन यादव की बाइक थाना महोबकंठ के ग्राम सौंरा तिराहे पर लावारिस हालत में पुलिस ने बरामद की। इससे परिजन किसी घटना की आशंका होने के चलते दिन-रात तलाश में जुट
विज्ञापन
विज्ञापन


गए लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।घटना के दस दिन बाद ग्राम कुंआखोड़ा के जंगल में एक शव पड़े होने की ग्रामीणों ने महोबकंठ पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालकर उसकी शिनाख्त कराई। मौके पर पहुंचकर अशोक कुमार यादव ने अपने पिता की शिनाख्त कर ली। मृतक के बेटे ने थाना महोबकंठ में दी तहरीर में आरोप लगाया कि उसके पिता की हत्या कर शव को कुंए में फेंक दिया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed