फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Strikes in Panchayat, Many Injured

पंचायत में चले लात-घूंसे, कई घायल

Fri, 02 Feb 2018 11:45 PM IST
mahoba
mahoba Updated Fri, 02 Feb 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
महोबा।
विज्ञापन

पति-पत्नी के विवाद में समझौता के लिए लगी पंचायत में दोनों पक्षों से बीच मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों से कई लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। वहीं अन्य घटनाओं में मारपीट के दौरान चार लोग घायल हुए है। पुलिस मामलों की जांच में जुट गई है।

पुलिस लाइन स्थित कांशीराम कालोनी निवासी दामोदर पुत्र भागीरथ की बहन की शादी के बाद ससुरालीजनों से विवाद चल रहा था। इसी मामले में दोनों पक्षों के लोगों की शुक्रवार को पंचायत बुलाई गई। पंचायत के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष से दामोदर और दूसरे पक्ष से दीपक को चोटें आई। पुलिस ने दामोदर की तहरीर पर दीपक व मख्खन के खिलाफ दीपक की तहरीर पर भागीरथ, धम्मू व रज्जू के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


दूसरी घटना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टीकामऊ में घटी। यहां एक मामले में बयान बदलने को लेकर तीन लोगों ने टीकामऊ निवासी लाल दीवान पुत्र रामाधीन की पिटाई कर दी। जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने वीरेंद्र, कृपाल व मनीष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य घटना में कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डहर्रा निवासी वंदनी पत्नी कल्लू गांव में दुकान किए है। उधार सामान न देने पर रामपाल और बड़े ने मारपीट कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली पुलिस सभी मामलों की विवेचना कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed