फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Stock in the committee, 24 hours of purchase

समिति में लगा स्टाक, खरीद के 24 घंटे शेष

Tue, 30 Jan 2018 11:07 PM IST
mahoba
mahoba Updated Tue, 30 Jan 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
Stock in the committee, 24 hours of purchase
केंद्र में तुलाई के पड़ा उर्द-मूंग - फोटो : amarujala
महोबा। दलहन खरीद केंद्र पर किसानों का सैकड़ों बोरा स्टाक लगा हुआ है। खरीद का अंतिम दिन होने के कारण परेशान किसानों ने कलक्ट्रेट पहुंच हंगामा किया। किसानों ने दलहन खरीद न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इधर डीएम ने सभी किसानों को खरीद का भरोसा दिया है।
विज्ञापन


शासन के निर्देश पर जिले की पचपहरा मंडी में दलहन खरीद केंद्र बनाया गया था। एक माह तक खरीद का काम ठप रहा। जिससे माल बेचने आने वाले किसान मायूस होकर लौटते रहे। 11 जनवरी से शुरू हुई उर्द मूंग की खरीद बेहद धीमी होने से किसानों की भीड़ जमा रही। इस दौरान किसानों ने कई बार हाईवे जाम कर विरोध जताया। वहीं बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकर की चेतावनी के बाद कांटे लगाकर खरीद शुरू की गई लेकिन किसानों की संख्या अधिक होने से किसान एक सप्ताह से डेरा जमाए है।
विज्ञापन


मंगलवार को ग्राम घुटई के किसान कन्हैयालाल पटेल, भंडरा के जीतेंद्र नायक, सूपा के सोनू तिवारी, दीपचंद्र, सीताराम, भगवानदास समेत आधा सैकड़ा से अधिक किसानों ने कलक्ट्रेट पहुंच प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी रामविशाल मिश्रा को शिकायती पत्र सौंपा। जिसमें खरीद तिथि बढ़ाने के साथ सभी किसानों का माल खरीदे जाने की मांग की। डीएम ने सभी किसानों का माल खरीदे जाने का भरोसा दिया गया। शासन से तिथि बढ़ाए जाने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



56.59 क्विंटल हुई दलहन खरीद
पचपहरा मंडी में बनाए दलहन खरीद केंद्र में 11 जनवरी से खरीद का काम शुरू हुआ था। खरीद बेहद धीमी गति से होने के चलते अभी तब महज 56.59 क्विंटल ही उर्द मूंग की खरीद हो सकी। जिला खाद्य विपणन अधिकारी राम कृष्ण पांडेय ने बताया कि उन्होंने केंद्र का निरीक्षण कर काम में तेजी लाने के कर्मचारियों को निर्देश दिए है। दो के स्थान पर तीन कांटों से तुलाई कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed