{"_id":"5702aaca4f1c1b9456c81366","slug":"sent-to-prison-for-killing-two-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के मामले में दो बालक भेजे गए जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या के मामले में दो बालक भेजे गए जेल
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
Updated Tue, 05 Apr 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
el savador jail
- फोटो : daily mail
महोबा। शहर कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम कालोनी में रविवार को बालक आरिफ की हत्या में नामजद भोला और सलमान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों को किशोर न्यायालय में पेश करने के बाद किशोर जेल बांदा भेज दिया गया।
विज्ञापन
शहर में एसपी आवास के पीछे स्थित कांशीराम कालोनी निवासी रमजान का छोटा बेटा आरिफ कालोनी में दो दोस्तों के साथ रविवार को खेल रहा था। खेल के दौरान हुए विवाद के बाद एक दोस्त ने तमंचे से आरिफ को गोली मार दी। इससे उसकी मौत हो गई थी। उसके बड़े भाई जावेद ने भोला (12) और सलमान (14) के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करा दिया है। इस पर कोतवाली प्रभारी सत्यपाल सिंह ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। सीओ सदर संदीप सिंह ने बताया कि तीनों बालक कमरे में रखी पिस्टल को खोल और बंद कर रहे थे। तभी गोली चलने से आरिफ की मौत हुई है।
विज्ञापन
