{"_id":"5a8db5ee4f1c1b187e8b785f","slug":"sand-trucks-70-overload-truck-seals","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालू लदे 70 ओवरलोड ट्रक सीज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बालू लदे 70 ओवरलोड ट्रक सीज
mahoba
Updated Wed, 21 Feb 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
थाने के बाहर खड़े सीज किए गए ट्रक
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनकुआ (महोबा)। जिले में अवैध बालू खनन रोकने के लिए अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए संयुक्त टीम ने
मंगलवार की रात ओवरलोड 70 ट्रकों को सीज कर दिया। इस कार्रवाई से बालू माफियाओं में खलबली मच गई है।
पकड़ी गई अधिकांश बालू मध्यप्रदेश और जिले की नदियों से अवैध खनन कर लखनऊ, बहराइच आदि जनपदों को भेजी जा रही थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार रात खनिज निरीक्षक ईश्वरचंद्र, एआरटीओ, उपजिलाधिकारी राजेश यादव, सीओ वंश नारायण सिंह और महोबकंठ थानाध्यक्ष दिलीप मिश्रा ने पूरी रात छापामारी की।
महोबकंठ क्षेत्र में रात भर चली छापामारी के दौरान बालू से भरे ट्रक ओवरलोड मिले जबकि कुछ के पास रायल्टी व अन्य कागजात ही नहीं थे। इस पर संयुक्त टीम ने 70 ट्रकों को सीज कर दिया। एसडीएम राजेश यादव ने बताया कि यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। किसी भी कीमत पर अवैध खनन और परिवहन नहीं होने दिया जाएगा।