{"_id":"5a01f6534f1c1b76678b9e59","slug":"ruthlessly-beaten-student-returning-from-coaching","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोचिंग से लौट रहे छात्र को बेरहमी से पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोचिंग से लौट रहे छात्र को बेरहमी से पीटा
mahoba
Updated Tue, 07 Nov 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
मारपीट के बाद लोगों की जुटी भीड़
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। शहर के आल्हा चौक में मंगलवार की शाम कोचिंग से घर लौट रहे छात्र को आधा दर्जन युवकों ने बेरहमी से मारपीट कर घायल कर दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे, तभी पुलिस ने एक युवक को पीछा कर दबोच लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शहर के मोहल्ला चरखारी बाईपास मार्ग निवासी अंकित डीएवी इंटर कालेज में कक्षा 11वीं का छात्र है। मंगलवार की शाम पांच बजे कोचिंग पढ़कर लौट रहे छात्र अंकित को शहर के आल्हा चौक में एक युवक ने रोक लिया और गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर युवक ने मोबाइल कर अपने आधा दर्जन साथियों को बुला लिया और छात्र से मारपीट शुरू कर दी। स्थानीय लोग बीच-बचाव का साहस भी नहीं जुटा सके। कोतवाली पुलिस पकड़े गए युवक से अन्य साथियों के विषय में पूछताछ कर रही है।