{"_id":"5a5b8f7d4f1c1b89268b45de","slug":"petrol-pump-owners-demand-ransom-rs-50-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंप मालिक से 50 लाख की फिरौती मांगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेट्रोल पंप मालिक से 50 लाख की फिरौती मांगी
mahoba
Updated Sun, 14 Jan 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। बदमाशों ने एक पेट्रोल पंप मालिक को मोबाइल कर 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी है। रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
शहर के मोहल्ला मिल्कीपुरा निवासी राधेलाल गुप्ता का कबरई में खजुराहो फिलिंग स्टेशन है। इनका 12 दिसंबर 2000 को उनका अपहरण हो चुका था। एक सप्ताह बाद अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छूटे थे। करीब 17 साल बाद दोबारा 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई है।
24 घंटें के अंदर पैसा न देने पर जान से मारने की धमकी दी है। जिससे राधेलाल गुप्ता का परिवार दहशत में है। पेट्रोल पंप मालिक ने बताया कि वह शंकर फिलिंग स्टेशन श्रीनगर में बैठे थे। तभी उनके मोबाइल नंबर पर कॉल आई।
विज्ञापन
कालर का नाम भोली यूपी ईस्ट लिखा था। पूछने पर बताया कि वह मानिकपुर से बोल रहा हूं। पीड़ित के प्रार्थना पत्र पर एसएपी वंशराज यादव ने मोबाइल नंबर सर्विलांस में लगाकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। अपर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि प्रार्थना पत्र मिला है सर्विलांस के जरिए जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।