{"_id":"5ab299ba4f1c1b5a598b561b","slug":"one-killed-30-injured-in-tractor-trolley-overturn","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्राली पलटने से एक की मौत, 30 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर ट्राली पलटने से एक की मौत, 30 घायल
mahoba
Updated Wed, 21 Mar 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
महोबा। मामा के यहां दिनारा के लिए जाते समय छिरका गांव के पास ट्रैक्टर ट्राली पलट जाने से एक ग्रामीण की मौत हो गई जबकि 30 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज कानपुर के लिए रेफर किया गया। दुर्घटना के बाद शादी घर में मायूसी छा गई।
कस्बा कबरई निवासी देशराज के बेटे अनूप की शादी से एक सप्ताह पहले बुधवार को अनूप परिवार और रिश्तेदारों के साथ ट्रैक्टर ट्राली से हमीरपुर के ग्राम सोहरापुर अपने मामा के यहां दिनारा के लिए जा रहा था। ट्रैक्टर ट्राली में करीब 35 लोग सवार थे। हंसी खुशी भरे माहौल में ग्रामीण जा रहे थे तभी छिरका गांव से पहले अचानक ट्रैक्टर ट्राली असंतुलित होकर पलट गई। ट्रैक्टर ट्राली पलटते ही चीख पुकार मच गई। ग्रामीणों की मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने घायलों को निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खन्ना में भर्ती कराया। जहां से डाक्टरों ने आधा दर्जन से घायलों को मेडिकल कॉलेज कानपुर के लिए रेफर कर दिया।
ग्रामीण घायल छुटटन, शांति और द्वारका को जिला अस्पताल महोबा ले आए। जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज कानपुर के लिए रेफर कर दिया। लेकिन द्वारका 70 पुत्र जबरा निवासी कबरई की रास्ते में मौत हो गई। घायलों में अनूप की बहन रजनी 15, संगीता 17, सपना 13, मां अनुराधा 50, पिता देशराज 55, भाई पुनीत 20 के अलावा छोटेलाल22, अभिज्ञा 24, रानी 26, सीताराम 50, मुन्ना 27, जीवन 35, सहित तीस ग्रामीण शामिल है।