{"_id":"588b70fc4f1c1b165dcf4102","slug":"ncluding-the-dowry-the-husband-filed-a-lawsuit-against-seven","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज हत्या में पति समेत सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज हत्या में पति समेत सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
Updated Fri, 27 Jan 2017 09:40 PM IST
विज्ञापन
काट दिए कान
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना कबरई के ग्राम बबेड़ी में दो दिन पहले महिला की फांसी पर झूलकर हुई मौत के मामले में पति सहित सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
ग्राम बबेड़ी निवासी अभिलाषा पत्नी मुकेश यादव ने 25 जनवरी की शाम घर पर फांसी लगाकर जान दे दी थी। घटना की सूचना थाना पुलिस व मृतका के परिजनों को दी गई थी। सूचना पर पहुंचे मृतका के पिता सभाजीत यादव निवासी खन्ना ने ससुरालीजनों पर दहेज की मांग को लेकर पुत्री की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए थाना कबरई में तहरीर दी थी।
इसमें बताया कि उसने अपनी पुत्री अभिलाषा की शादी नौ जुलाई 2016 को मुकेश के साथ की थी। इसके बाद से ही ससुरालीजन दो लाख रुपये नगद व एक बाइक की मांग करने लगे। मांग पूरी न करने पर अभिलाषा के साथ पीटने के साथ उत्पीड़न करने लगे। आरोप लगाया कि 25 जनवरी की शाम अभिलाषा की फांसी पर लटकाकर हत्या की गई।
विज्ञापन
तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति मुकेश, ससुर इंद्रपाल, सास इंद्रानी, देवर विवेक, ननद रिंकी, जेठ इंद्रजीत व जेठानी बिन्नू के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।