फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Illegal mining going on in mountains

पहाड़ों पर बेखौफ चल रहा अवैध खनन

Wed, 10 Jan 2018 11:46 PM IST
mahoba
mahoba Updated Wed, 10 Jan 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
Illegal mining going on in mountains
उटिया पहाड़ पर चल रहा अवैध खनन - फोटो : amarujala
महोबा। जिले के पहाड़ों पर धड़ल्ले से अवैध खनन चल रहा है। पहाड़ों के पट्टों की समय सीमा समाप्त हो जाने के बाद भी पहाड़ों पर कब्जा कर असरदार नेता अवैध खनन करा रहे है। दिन रात पोकलैंड मशीनें चल रही है। बावजूद इसके जिले के आला अधिकारी खामोश है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि उटिया, गंज, जुझार, बरी आदि पहाड़ों की 10 साल की पट्टा अवधि समाप्त हो चुकी है। प्रशासन के डर से पट्टा धारकों ने खुद काम बंद कर दिया है लेकिन असरदार लोगों ने पहाड़ों में कब्जा करके अवैध तरीके से खनन कार्य शुरू करा दिया है। विभागीय अफसर इस खुदाई पर खामोश हैं।
विज्ञापन


गांधी नगर निवासी नूतन सिंह ने खनिज अधिकारी, जिलाधिकारी समेत उच्चाधिकारियों को भेजे शिकायती पत्र में उसके पहाड़ में सत्तापक्ष के लोगों द्वारा अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत की गई लेकिन अधिकारी शांत बैठे है। जिला खनिज अधिकारी ए के सेन का कहना है कि स्टाप की कमी है। जिससे क्षेत्र का नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। जब तक क्षेत्र में जाते है तब तक लोग काम बंद करके चले जाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed