{"_id":"5c6461d6bdec2273970e4fa1","slug":"gang-rape-kidnapping-returning-from-farmland","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत से लौट रही किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत से लौट रही किशोरी को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म
Wed, 13 Feb 2019 11:58 PM IST
gaurav gaurav
mahoba
mahoba
Published by: gaurav gaurav
Updated Wed, 13 Feb 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पनवाड़ी (महोबा)। थाना पनवाड़ी क्षेत्र के एक गांव में खेत से घर लौट रही किशोरी को अगवाकर चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। गंभीर हालत में घर पहुंची किशोरी को परिजनों ने सीएचसी पनवाड़ी में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थाना पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
थाना पनवाड़ी के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी मंगलवार को परिजनों के साथ खेत पर गई थी। शाम को खेत से घर वापस लौटते समय पहले से घात लगाए खड़े चार लोगों ने उसे रोक लिया और अपने साथ गांव के बाहर बने शौचालय भवन में ले गए। वहां चारों युवकों ने किशोरी से दुष्कर्म किया और धमकी देते हुए चले गए। परिजन गांव में किशोरी की तलाश करते रहे। रात करीब दस बजे गंभीर हालत में डरी सहमी किशोरी घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना बताई।
तब परिजनों ने थाना पनवाड़ी पहुंच घटना की तहरीर दी और किशोरी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने कौशल किशोर निवासी कोनिया व पुष्पेंद्र राजपूत, अंकित और केश कुमार निवासी ग्राम ब्यारजो के खिलाफ धारा 363, 366, 376 व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष पनवाड़ी अभिमन्यु यादव का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना की जांच कराई जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।