{"_id":"5a19b5b84f1c1b72548bf5bb","slug":"dowry-murder-report-filed-with-six-people-including-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति समेत छह लोगों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति समेत छह लोगों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज
mahoba
Updated Sat, 25 Nov 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)।थाना श्रीनगर के ग्राम पवा में 10 दिन पहले महिला की मौत के मामले में मृतका के पिता ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
ग्राम पवा निवासी कौशिल्या पत्नी कमलेश की 15 नवंबर को हालत बिगड़ गई थी। परिजन उसे जिला अस्पताल लाए लेकिन उसकी मौत हो गई थी। मृतका के पिता किं डारी निवासी मनमोहन ने दहेज की मांग को लेकर पुत्री को जहर देकर मार डालने का आरोप लगाया था।
मृतका के पिता ने बताया कि उसने अपनी पुत्री कौशिल्या की शादी वर्ष 2014 में की। शादी में दान दहेज दिया गया था लेकिन शादी के बाद से ससुरालीजन उसे प्रताड़ित कर मारपीट कर रहे। दहेज में बाइक व सोने की चेन की मांग पूरी न होने पर उसकी पुत्री को जहर खिलाकर मार डाला।
विज्ञापन
पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति कमलेश, देवर छत्रपाल व बाबूलाल, ननद सोमवती, सास रामश्री और ससुर सीताराम के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।