फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Dahra mountain raid, 9 tractors and two pockland seas

डहर्रा पहाड़ पर छापा, 9 ट्रैक्टर व दो पोकलैंड सीज

Fri, 18 May 2018 11:19 PM IST
mahoba
mahoba Updated Fri, 18 May 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डहर्रा पत्थर मंडी में चल रहे अवैध खनन पर जिला प्रशासन ने एक माह में तीसरी बार छापा मारकर दो पोकलैंड और माल लेकर जा रहे 9 ट्रैक्टरों को सीज कर दिया। साथ ही छह अवैध खननकर्ताओं को हिरासत में लेकर पुलिस देर रात सदर कोतवाली ले आई। समाचार लिखे जाने तक अवैध खनन का कोई मुकदमा पंजीकृत नहीं किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने खनिज अधिकारी को मामले की तहरीर देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के ग्राम डहर्रा में दर्जनों खनन क्षेत्र है। जहां पट्टे की अवधि समाप्त हो चुकी है। वहां अवैध खनन होने की शिकायतें जिला प्रशासन को निरंतर मिल रही थी। मामले को गंभीरता से लेकर डीएम सहदेव ने एक माह पहले स्वयं डहर्रा पहाड़ पर छापेमारी कर कई मशीन सीज की। फिर भी सत्तापक्ष के संरक्षण के कारण डीएम की कार्रवाई के बाद भी वहां अवैध खनन बंद नहीं हुआ। एक सप्ताह बाद एसडीएम, सीओ व खान निरीक्षक ने दोबारा छापा मारकर कार्रवाई की और रिपोर्ट दर्ज करा दी।   
विज्ञापन

एक भाजपा नेता द्वारा डहर्रा पहाड़ में अवैध खनन कराने की शिकायतों के बाद गुरुवार रात डीएम ने एसडीएम राजेश यादव, कोतवाली प्रभारी विक्रमाजीत सिंह, खान अधिकारी आशीष कुमार सेन, खान निरीक्षक ईश्वरचंद्र को डहर्रा पहाड़ पर भेजा। अफसरों की छापामारी में पहाड़ पर अवैध खनन होता मिला। एसपी एन कोलांची ने बताया की रास्ता खराब होने के कारण अवैध खनन करने वाले तो छापे की सूचना से भाग खड़े हुए लेकिन वहां 9 ट्रैक्टर, 2 पौकलैंड मशीनें काम करते मिल गई जिन्हें सीज कर दिया गया। वाहनों के चालकों सहित 6 लोगों को हिरासत में ले लिया गया। उन्होंने बताया कि अभी तक जिला खनिज अधिकारी ने सदर कोतवाली में कोई तहरीर नहीं दी गई। कोतवाली प्रभारी को निर्देश दिए गए हैं कि पकड़े गए लोगों से वास्तविक अवैध खनन करने वालों के नाम पूछकर कार्रवाई करें। उधर खान अधिकारी एके सेन का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed