फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Dabangs demand 20 thousand pounds tax

दबंगों ने मांगा 20 हजार गुंडा टैक्स

Mon, 17 Jul 2017 10:41 PM IST
महोबा
महोबा Updated Mon, 17 Jul 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
Dabangs demand 20 thousand pounds tax
money
कोतवाली क्षेत्र के बीजानगर गांव में दबंगों ने मकान की छत डलवा रहे पीड़ित के यहां पहुंचकर 20 हजार गुंडा टैक्स मंागा। पैसा न देने पर काम बंद कराते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा।
विज्ञापन



बीजानगर गांव निवासी महेश पुत्र गयाप्रसाद ने सोमवार को उपजिलाधिकारी जंग बहादुर यादव को सौंपे शिकायती पत्र में बताया कि उसे आवासीय पट्टा किया गया था। पट्टे की भूमि में उसने ईंट गारा से घर बनाया था जो बरसात में गिर गया। किसी तरह मजदूरी करके महेश ने मकान की दीवारें खड़ी कराई।
विज्ञापन


रविवार को मकान की छत डलवाने के लिए इंतजाम किया गया। तभी दबंगाें ने मौके पर आकर काम बंद करा दिया और 20 हजार रुपये की मांग की। पैसा न देने पर छत न डलने की धमकी देते हुए चले गए।  एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed