फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Dabangg BJP leader got lessons

दबंग भाजपा नेता को मिला सबक

Fri, 21 Apr 2017 09:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा Updated Fri, 21 Apr 2017 09:44 PM IST
विज्ञापन
Dabangg BJP leader got lessons
दिल्ली पुलिस (फाइल फोटो)
महिला बीडीओ से दबंगई करने का सबक एक भाजपा नेता को मिल गया। अधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजने पर पुलिस हरकत में आई।  आरोपी पर धारा 151 के तहत कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया। इससे पहले पुलिस से लेकर मंत्री ने महिला अधिकारी की अनसुनी की थी।
विज्ञापन



दो दिन पहले खंड विकास अधिकारी जैतपुर महिमा विद्यार्थी अपने घर पर थीं। तभी भाजपा का सेक्टर प्रभारी अमरेंद्र चतुर्वेदी हैंडपंप ठीक करने की शिकायत लेकर आवास में घुस गया। इस पर बीडीओ और भाजपा नेता में नोकझोंक हुई।
विज्ञापन


बीडीओ ने कोतवाली कुलपहाड़ में भाजपा नेता के खिलाफ तहरीर थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे नाराज होकर बीडीओ ने ग्राम विकास राज्य मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह के महोबा आगमन पर भाजपा कार्यकर्ता की शिकायत की। लेकिन मंत्री ने इस पर कार्रवाई के कोई आदेश नहीं दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्री द्वारा भी बीडीओ की शिकायत अनसुनी कर देने पर बीडीओ ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कार्यकर्ता की शिकायत की। मामला बढ़ते देख कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को भाजपा नेता के खिलाफ 151 की कार्रवाई कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed