{"_id":"5ae2147b4f1c1b76098b694f","slug":"cousin-beaten-with-sticks","type":"story","status":"publish","title_hn":"चचेरे भाई की लाठियों से पीटकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चचेरे भाई की लाठियों से पीटकर हत्या
mahoba
Updated Thu, 26 Apr 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पनवाड़ी (महोबा)। थाना पनवाड़ी के ग्राम स्योढ़ी में रंजिश के चलते चचेरे भाई की लाठी डंडों से पीटकर हत्या कर दी। मामले में मृतक के चाचा ने चार सगे भाइयों के खिलाफ थाना पनवाड़ी में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है लेकिन समाचार लिखे जाने तक पुलिस किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी।
ग्राम स्योढ़ी निवासी अजीत की बहन को 10 साल पहले गांव का एक मानवेंद्र यादव नामक युवक अपने साथ ले गया था। इस मामले में अजीत ने मानवेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। वहीं अजीत को पूरे मामले में गांव के छोटू विश्वकर्मा का हाथ होने का शक था। जिससे वह छोटू और उनके भाइयों से रंजिश मान रहा था। गांव में रंजिश के चलते छोटू अपने भाइयों के साथ दिल्ली में काम करने लगा। कई साल बाद छोटू अपने भाइयों के साथ बुधवार की देर शाम गांव आया। तभी अजीत का छोटू और उसके भाई सरमन, उदयभान से पुराने मामले को लेकर कहासुनी हो गई। झगड़ा होता देख अजीत का भतीजा मन्नीलाल विश्वकर्मा (45) भी आ गया। गाली-गलौज होने पर छोटू ने अपने भाइयों के साथ मिलकर मन्नीलाल पर लाठी डंडों से हमलाकर लहुलूहान कर दिया। गंभीर हालत में मन्नीलाल को परिजन जिला अस्पताल ले गये। जहां उसकी मौत हो गई। मृतक मन्नीलाल के चाचा अजीत ने छोटू सरमन, उदयभान और वीरेंद्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा थाना पनवाड़ी में दर्ज कराया। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है। दो पक्षों में हुए विवाद को लेकर गांव में तनाव बना हुआ है। पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया है। मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।