फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   CMS arrest three accused arrested

सीएमएस पर गोली चलाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Thu, 25 Jan 2018 11:11 PM IST
mahoba
mahoba Updated Thu, 25 Jan 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
CMS arrest three accused arrested
- खुलासा करते एसपी व पकड़े गए आरोपी - फोटो : amarujala
महोबा। इंचार्ज सीएमएस को गोली मारने वाले तीन आरोपी को पुलिस टीम ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस बरामद किया है। तीनों आरोपी हत्या व नकाबजनी के मामले में जमानत पर कुछ दिन पहले ही छूटकर आए थे। आरोपियों ने मुकदमे की पैरवी में पैसे के  लिए डाक्टर के घर लूट की योजना बनाई थी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि जिला अस्पताल के इंचार्ज सीएमएस डा. आर पी मिश्रा मंगलवार रात अस्पताल से मरीजों को देखकर अपने गांधीनगर स्थित आवास गए थे। तभी पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों को सीएमएस की पत्नी ने देख लिया था। शोर मचाने पर बदमाशों ने इंचार्ज सीएमएस के पेट में गोली मार दी। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इंचार्ज सीएमएस की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक एन कोलांची ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीम गठित की गई थी। आरोपी प्राइवेट बस स्टैंड निवासी टिंकू बाबा उर्फ हर प्रसाद, समद नगर निवासी ओमप्रकाश उर्फ दिल्ली मेड व डाक बंगला रोड निवासी चंदू उर्फ चंदन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि मुकदमों की पैरवी के लिए रुपयों की आवश्यकता को लेकर लूट की घटना को अंजाम देने का प्रयास किया गया था।  आरोपी टिंकू बाबा पर हत्या और ओमप्रकाश व चंदू पर नकाबजनी के मुकदमे पहले से दर्ज है। सभी आरोपी जमानत पर बाहर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed