{"_id":"5c9a61f1bdec22140d56a8e7","slug":"charged-by-charging-228-vehiclesan-amount-of-rs-31300","type":"story","status":"publish","title_hn":"228 वाहनों का चालान कर 31300 रुपये शमन शुल्क वसूला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
228 वाहनों का चालान कर 31300 रुपये शमन शुल्क वसूला
Tue, 26 Mar 2019 11:01 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
mahoba
mahoba
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 26 Mar 2019 11:01 PM IST
विज्ञापन
- जिले भर में थाना पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महोबा। पुलिस अधीक्षक स्वामीनाथ के निर्देश पर लोकसभा चुनाव को लेकर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान में 228 वाहनों का चालान कर 31300 रुपये शमन शुल्क वसूला गया, जिससे वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।
लोकसभा चुनाव को लेकर जिले में वृहद स्तर पर चेकिंग अभियान चल रहा है। दो पहिया वाहनों के अलावा चार पहिया वाहनों की डिग्गी खोलकर चेकिंग की जा रही है। मंगलवार को शहर कोतवाली के अलावा कबरई, खन्ना, कुलपहाड़, चरखारी, पनवाड़ी, श्रीनगर, महोबकंठ सहित सभी थाना क्षेत्रों में अभियान चला, जिसमें बिना हेलमेट व कागजात न होने पर 228 वाहनों के चालान काटे गए। साथ ही 31300 रुपये शमन शुल्क वसूला गया। चेकिंग अभियान देखकर तमाम वाहन चालक इधर उधर के रास्तों से खिसक गए।
चेकिंग के दौरान थाना पुलिस ने बाइक सवारों को हेलमेट लगाकर चलने के लिए प्रेरित किया। साथ ही लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी। कहा कि आपका जीवन अनमोल है। चेकिंग चालान या जुुर्माने से बचने के लिए नहीं बल्कि अपनी स्वयं की सुरक्षा के लिए हेलमेट पहने, जिससे दुर्घटनाओं को रोका जा सके। कोतवाली प्रभारी विपिन कुमार त्रिवेदी ने बताया कि चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।