फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Bike collides with school van, bike rider dies

स्कूली वैन से बाइक टकराई, बाइक सवार की मौत

Sat, 25 Nov 2017 11:52 PM IST
mahoba
mahoba Updated Sat, 25 Nov 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)।
विज्ञापन

 चरखारी-महोबा मार्ग पर स्कूली बच्चों से भरी वैन एक बाइक से टकरा गई। दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को झांसी ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।  बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।

जानकारी के मुताबिक  शनिवार की सुबह 8 बजे चरखारी से केंद्रीय विद्यालय के बच्चों को लेकर वैन महोबा जा रही थी। तभी कुरौरा निवासी जगमोहन (45) पुत्र हरीदास की बाइक मदारन मोड़ पर वैन से टकरा गई। दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं वैन में सवार बच्चे बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद मौके पर भीड़ लग गई। हालत गंभीर होने पर घायल को सीएचसी लाया गया। यहां से उसे झांसी रेफर किया गया है। रास्ते में जगमोहन की मौत हो गई है। परिजन उसका शव घर ले आए है। परिजनों में घटना को लेकर कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed