{"_id":"5703f5974f1c1b5935c81154","slug":"beloved-husband-cut-ax","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका के पति को कुल्हाड़ी से काट डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमिका के पति को कुल्हाड़ी से काट डाला
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Tue, 05 Apr 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
मृतक के घर पर घटना का जायजा लेती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रिवई में प्रेमी ने प्रेमिका के पति को कुल्हाड़ी से काट डाला। वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक और सीओ चरखारी ने घटना स्थल का जायजा लिया। मृतक के चाचा बालादीन ने चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली चरखारी के ग्राम रिवई निवासी रघुराज सिंह (45 )पुत्र बलखंडी यादव की पत्नी प्रीति को गांव का ही कृष्ण कुमार चार माह पहले भगा ले गया था। चार माह बाद कृष्ण कुमार वापस गांव लौटा तो प्रीति उसे छोड़कर पति रघुराज के घर चली गई। इससे कृष्ण कुमार रघुराज से रंजिश मानने लगा। सोमवार की रात को कृष्ण कुमार ने चार साथियों के साथ रघुराज के घर पर धावा बोल दिया। इन्होंनेे छत पर सो रहे रघुराज पर कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।
परिजनों की चीख पुकार सुनकर ग्रामीण मौके की ओर दौड़ पड़े। इनकी आहट पर हमलावर भाग गए। घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक राजेश सक्सेना, सीओ गुरुदयाल सिंह कटियार ने पुलिस टीम के साथ पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है। मृतक के चाचा बालादीन ने चरखारी कोतवाली मेें राकेश कुमार, हल्के, कृष्ण कुमार और बउवा के खिलाफ के रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी मधुसूदन मिश्रा का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।