फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Bank arrests five lakh bags in bank

बैंक में पांच लाख से भरा बैग काट रहा टप्पेबाज गिरफ्तार

Thu, 28 Feb 2019 11:44 PM IST
ankit ankit बैंक में पांच लाख से भरा बैग काट रहा टप्पेबाज गिरफ्तार
बैंक में पांच लाख से भरा बैग काट रहा टप्पेबाज गिरफ्तार Published by: ankit ankit Updated Thu, 28 Feb 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
Bank arrests five lakh bags in bank
कोतवाली में कटा बैग दिखाता पीड़ित व परिजन। - फोटो : amarujala
महोबा। शहर के भारतीय स्टेट बैंक से पांच लाख रुपये निकालने के बाद किसान के बैग को काटकर टप्पेबाज ने पैसे निकालने का प्रयास किया। आहट लगने पर किसान ने शोर मचाया तो आरोपी भागने लगा। बैंक के गेट पर लगे सुरक्षा गार्ड ने आरोपी को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंचे सीओ ने आरोपी को हिरासत में लेकर शहर कोतवाली पहुंचाया। घटना के बाद बैंक में मौजूद ग्राहकों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुगौरा निवासी किसान आशाराम पुत्र बाबादीन ने सड़क किनारे एक प्लाट खरीदा था। जिसका पैसा देने के लिए आशाराम बृहस्पतिवार को एसबीआई की महोबा शाखा पहुंचा और पांच लाख रुपये निकालने के लिए विड्राल भरकर दिया। पैसे मिलने के बाद उसने 500-500 के नोट की 10 गड्डियां बैग में रख ली।
विज्ञापन

इसी दौरान बैंक के अंदर मौजूद टप्पेबाज ने बैग में धारदार ब्लेड से कट लगा दिया और पैसे निकालने गला। आहट लगने पर किसान ने पीछे मुड़कर देखा और शोर मचाया तो आरोपी बाहर की ओर भागने लगा। गेट पर तैनात सुरक्षा गार्ड ने आरोपी को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंचे सीओ सिटी जटाशंकर राव ने आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए युवक से पुलिस कड़ाई से पूछताछ कर रही है। अन्य साथियों के विषय में जानकारी की जा रही है। घटना की सूचना पर कोतवाली पहुंचे अपर एसपी वीरेंद्र कुमार ने बैंक की सुरक्षा में लगे गार्ड को बेहतर ड्यूटी करने पर सम्मानित किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed