{"_id":"5715288d4f1c1b354f8b4983","slug":"a-few-steps-away-from-the-station-burglars-broke-locks","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने से चंद कदम की दूरी पर चोरों ने तोड़े ताले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थाने से चंद कदम की दूरी पर चोरों ने तोड़े ताले
ब्यूरो अमर उजाला, महोबा
Updated Tue, 19 Apr 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
बिखरा सामान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेखौफ चोरों ने रविवार की रात थाने से चंद कदम की दूरी पर दुकान व मकान के ताले तोड़कर हजारों रुपये का माल चोरी कर ले गए। पीड़ित ने थाने में घटना की तहरीर दी है। दो माह में हुई आधा दर्जन से अधिक चोरी की घटनाओं में से पुलिस एक का भी खुलासा नहीं कर सकी। जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है।
खन्ना थाने से चंद कदम की दूरी पर राजेश तिवारी का मकान है। जिसमें वह कंप्यूटर व इलेक्ट्रानिक्स की दुकान किए है। रविवार की देर शाम राजेश दुकान बंद करके परिवार के साथ पीछे कमरे में थे, इसी बीच चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर पांच पंखे, एक गत्ता सीएफएल व इलेक्ट्रानिक्स का कीमती सामान चोरी कर ले गए। इसके बाद चोराें ने पीछे के गेट का ताला तोड़ राजेश के मकान को भी अपना निशाना बनाया।
मकान के कमरों से चोर करीब पांच क्विंटल गेहूं, चना व तिल ले गए। सुबह जब पीड़ित परिवार जागा तो सामान बिखरा व ताले टूटे देखा। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। एक पखवारा पूर्व चोरों ने एक रात में तीन स्थानों पर धावा बोलकर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। जिसका पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर सकी। चोरी की बढ़ती घटनाओं से ग्रामीणों में भय व दहशत का माहौल है। थाना प्रभारी राम केवल पटेल का कहना है कि घटना की पड़ताल कराई जा रही है। शीघ्र ही चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।