फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   55 लीटर अवैध शराब के साथ दो महिलाओं को दबोचा

55 लीटर अवैध शराब के साथ दो महिलाओं को दबोचा

Sat, 23 Mar 2019 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
55 लीटर अवैध शराब के साथ दो महिलाओं को दबोचा
महोबा। कुलपहाड़ पुलिस ने दो महिलाओं को 55 लीटर अवैध शराब के साथ दबोच लिया और 16 ड्रमों में रखा 3200 लीटर लहन नष्ट किया गया।
विज्ञापन

एसपी स्वामीनाथ के निर्देश पर होली के मद्देनजर जिले में तेजी से अवैध शराब पकड़ने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बेेलाताल चौकी प्रभारी दिनेश सिंह ने टीम के साथ कबूतरा डेरा ग्राम बिहार में दबिश दी। जहां से बतिया (35) पत्नी जड्डा, वंदना (30) पत्नी अरुण कबूतरा निवासीगण कबूतरा डेरा बिहार को दबोच लिया।

पुलिस की कार्रवाई से कबूतरा डेरा में भगदड़ मच गई। पुलिस ने दोनों महिलाओं के पास से 55 लीटर अवैध शराब बरामद की और ड्रमों में रखा लहन नष्ट कर दिया। दोनों महिलाओं के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पिछले एक सप्ताह से जिले में चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed