फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   इंटरमीडिएट की छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत

इंटरमीडिएट की छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत

Sat, 24 Nov 2018 11:49 PM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
इंटरमीडिएट की छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पचपहरा में इंटरमीडिएट की छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुट गई है।

ग्राम पचपहरा निवासी अंजू (17) पुत्री नरेश राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की छात्रा थी। शुक्रवार को घर पर अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। तब परिजन आनन फानन में उसे जिला अस्पताल लाए। जहां डाक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों का अस्पताल परिसर में रो-रोकर बुरा हाल रहा। अस्पताल प्रशासन द्वारा घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से जानकारी ली। पिता ने बताया कि खाना खाने के बाद अंजू के पेट में तेज दर्द होने और उल्टियां होने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।
विज्ञापन

12वीं की छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत
- सूचना पर पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुटी
- परिजन पेट दर्द होने से हालत बिगड़ने की कह रहे बात
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed