फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   चार लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ जानलेवा हमले का मुकदमा

चार लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ जानलेवा हमले का मुकदमा

Fri, 03 Aug 2018 09:16 PM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 09:16 PM IST
विज्ञापन
चार लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ जानलेवा हमले का मुकदमा

विज्ञापन
पनवाड़ी महोबा। थाना पनवाड़ी के एक गांव में महिला को भगा ले जाने वाले युवक को पकड़कर चार दिन तक बंधक बनाए रखने और बेरहमी से मारपीट कर जान से मारने की कोशिश किए जाने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
थाना पनवाड़ी के एक गांव से 17 जुलाई को एक महिला गायब हो गई थी। महिला के पति ने थाने में तहरीर देकर गांव के ही चंद्रशेखर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पांच दिन पहले महिला के परिजनों ने सूरत गुजरात से महिला को बरामद करते हुए युवक को पकड़ लिया था। चार दिन तक परिजन मकान में बंधक बनाकर मारपीट करते रहे और खाना पानी भी नहीं दिया। गुरुवार को युवक के मरणासन्न हो जाने पर उसे गन्ने के खेत में फेेंक दिया था। पुलिस ने युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा था।
विज्ञापन

घायल युवक के पिता परीक्षित पुत्र रामसहाय ने थाना पनवाड़ी में तहरीर देकर आरोप लगाया कि चार लोग उसके पुत्र को चार दिन तक बंधक बनाए रहे और पत्थरों व लाठी डंडों से पीटकर अधमरा कर दिया। बाद में मृत समझकर उसे खेत में फेंक गए। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तेजपाल पुत्र चंद्रभान व रामकुमार निवासी खगर्रा व खेमचंद्र और संभू निवासी ग्राम फंदना के खिलाफ जानलेवा हमला सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार लोगों पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज
- चार दिन तक युवक को बंधक बनाकर मारपीट करने का मामला
-रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed