फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   बदमाशों ने डॉक्टर के घर में घुसकर लाखों रुपये की संपति उड़ाई

बदमाशों ने डॉक्टर के घर में घुसकर लाखों रुपये की संपति उड़ाई

Wed, 03 Apr 2019 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने डॉक्टर के घर में घुसकर लाखों रुपये की संपति उड़ाई
पनवाड़ी (महोबा)। कसबे के मोहल्ला रावतनपुरा में सोमवार की रात को चोरों ने एक झोलाछाप के घर से नगदी समेत पांच लाख रुपये का माल पार कर दिया। चोर घर के अंदर से कुंडी बंद कर खिड़की से बाहर निकल गए।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह झोलाछाप की पत्नी माया रावत कमरे में चेक निकालने के लिए पहुंची तो कमरे में अंदर से कुंडी बंद थी। पत्नी ने पति को बुलाया। काफी देर तक कुंडी खटखटाने और दरवाजों में धक्का देने के बाद भी दरवाजा न खुलने पर मोहल्ले वालों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। अंदर देखा तो मकान मालिक के होश उड़ गए। अलमारी और बक्से से पांच तोला सोना, चांदी के जेवर और दो लाख रुपये नगद व अन्य कीमती सामान गायब था। गृहस्वामी कौशल रावत ने घटना की तहरीर थाना पनवाड़ी में दे दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। थानाध्यक्ष पनवाड़ी अभिमन्यु यादव का कहना है कि तहरीर मिल गई है। जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। गौरतलब है कि पिछले कुछ माह से चोरी की घटनाएं बढ़ गई है। इससे लोग अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

चोरों ने झोलाछाप के घर से लाखों का माल उड़ाया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed