फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   मकान से चोरों ने उड़ाया नगदी समेत एक लाख का माल

मकान से चोरों ने उड़ाया नगदी समेत एक लाख का माल

Sun, 03 Feb 2019 10:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
मकान से चोरों ने उड़ाया नगदी समेत एक लाख का माल
मकान से चोरों ने उड़ाया नगदी समेत एक लाख का माल
विज्ञापन


महोबा। शहर के मोहल्ला सराफीपुरा में चोरों ने एक मकान में धावा बोलकर नगदी समेत एक लाख रुपये कीमत का माल चोरी कर लिया। घटना के समय परिवार के सदस्य मकान के कमरे में गहरी नींद में सोते रहे। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
मोहल्ला सराफीपुरा निवासी कल्लू पुत्र रज्जन शनिवार की रात परिवार समेत अपने मकान में सो रहा था। तभी रात के समय चोर पीछे से चढ़कर छत पर पहुंचे और सीढ़ियों के सहारे नीचे उतरे। चोरों ने जिस मकान में गृहस्वामी सो रहे थे उसकी बाहर से कुंडी लगा दी और दूसरे कमरे में जाकर अलमारी और बख्शे में रखी 11 हजार की नगदी समेत करीब एक लाख रुपये कीमत का माल चोरी कर लिया। घटना को अंजाम देने के बाद चोर छत के रास्ते में भागने में सफल हो गए।
विज्ञापन

सुबह जब परिजन दरवाजा खुलवाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। पूरे कमरे में सामान बिखरा पड़ा था और माल गायब था। घटना की सूचना तत्काल कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया। कोतवाली प्रभारी अमित भड़ाना का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच कराकर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed