फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   पेड़ से टकरा गुमटी में पलटी क्रूजर गाड़ी, एक की मौत, पांच घायल

पेड़ से टकरा गुमटी में पलटी क्रूजर गाड़ी, एक की मौत, पांच घायल

Wed, 20 Jun 2018 11:08 PM IST
Updated Wed, 20 Jun 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
पेड़ से टकरा गुमटी में पलटी क्रूजर गाड़ी, एक की मौत, पांच घायल
महोबा। कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में शहर के साहू पेट्रोल पंप के समीप बुधवार को तेज रफ्तार क्रूूजर गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराते हुए चाय-पान की गुमटी में पलट गई। हादसे में गुमटी में चाय पी रहे एक युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से आक्रोशित मृतक के परिजनों ने नागरिकों के साथ सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। तीन घंटे तक हाईवे जाम रहने से सड़क के दोनों वाहनों की कतारें लग गई। अपर एसपी और एसडीएम ने आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

शहर के मुहल्ला गांधीनगर में परमार गैस एजेंसी के समीप निवासी राकेश उर्फ मंगल (25) पुत्र चंदीदीन आगरा में रहकर परिवार सहित ईंट भट्टा में मेहनत मजदूरी का काम करता था। तीन दिन पहले राकेश परिवार सहित घर वापस लौटा था। बुधवार की सुबह करीब सात बजे राकेश अपने चाचा कल्लू की हाईवे में साहू पेट्रोल पंप के सामने स्थित चाय पान की दुकान में चाय पीने गया। दुकान में आधा दर्जन लोग पहले से चाय पी रहे थे। तभी कबरई की ओर से आ रही क्रूजर गाड़ी के चालक ने संतुलन खो दिया। जिससे गाड़ी पेड़ में टकराते हुए गुमटी में पलट गई। दुर्घटना के बाद क्रूजर के नीचे दबे लोगों की चीख पुकार मचने पर भारी भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने घायलों को बाहर निकाला लेकिन तबतक राकेश उर्फ मंगल की मौत हो गई जबकि विक्रम (22), रघुवीर (18), पूरन (45), पहलवान (40) व अजय (25) गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना के बाद क्रूजर (यूपी-95 ए 8841) चालक व गाड़ी में सवार लोग मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

दुर्घटना से आक्रोशित मृतक के परिजनों और नागरिकों ने हाईवे में साहू पेट्रोल पंप के समीप सड़क पर शव को रखकर जाम लगा दिया। जिससे दर्जनों की संख्या में ट्रक व रोडवेज बसें जाम में फंस गई। मृतक के परिजन चालक के खिलाफ कार्रवाई और मुआवजा दिलाने की मांग पर अड़े रहें। सुबह सात बजे लगा जाम 10 बजे तक नहीं खुला। सूचना पर अपर एसपी वंशराज यादव, एसडीएम सदर राजेश यादव व सीओ जितेंद्र दुबे भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और कार्रवाई व मुआवजे का आश्वासन दिया। तब जाम खुल सका। मृतक की पत्नी सुनीता की तहरीर पर क्रूजर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
पत्नी पर दो बच्चों की परवरिश का जिम्मा
हादसे में राकेश उर्फ मंगल की मौत के बाद पत्नी सुनीता पर दो मासूम बच्चों की परवरिश का जिम्मा आ गया हैं। मृतक के दो पुत्रियां हैं। जिनकी उम्र एक और दो वर्ष है। घटना के बाद से मृतक की पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है। उसका कहना है कि पति की मौत के बाद अब उसके बच्चों का लालन-पालन कैसे होगा।
गुमटी में पलटी गाड़ी, एक की मौत, पांच घायल
-चाय पान की गुमटी में चाय पीते समय हुुआ हादसा
-आक्रोशित परिजनों ने हाईवे में शव रखकर लगाया जाम
-तीन घंटे बाद अपर एसपी व एसडीएम के आश्वासन पर खुला जाम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed