{"_id":"5b82d68442c792465b68995b","slug":"71535301252-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पनवाड़ी क्षेत्र में बिना लाइसेंस के धड़ल्ले से चल रहे डंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पनवाड़ी क्षेत्र में बिना लाइसेंस के धड़ल्ले से चल रहे डंप
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पनवाड़ी महोबा। प्रशासनिक अधिकारियों की अनदेखी के चलते बिना लाइसेंस के धड़ल्ले से डंपों से बालू निकाली जा रही है। पूरी रात बालू से लदे ट्रकों और डंपरों की धमाचौकड़ी के चलते सड़कों पर आवागमन प्रभावित रहता है। एक के बाद एक ट्रक निकलने से सड़क पर ट्रकों की लंबी लाइन लग जाती है, जिससे रात में वाहन लेकर निकलना मुश्किल हो गया है।
पनवाड़ी क्षेत्र में सबसे ज्यादा बालू निकासी की जा रही है। चंद डंपों के लाइसेंस की आड़ में अन्य लोग भी बिना लाइसेंस के बालू की निकासी कर रहे हैं। हालात यह है कि पनवाड़ी क्षेत्र में आधा सैकड़ा से ज्यादा डंप लगे हुए है। बराना में चार, नगारा में पांच, स्योड़ी में पांच, मसूदपुरा में चार, महोबकंठ में चार, पनवाड़ी में पांच, नकरा में तीन, कोनिया में तीन, पहाड़ पुरा में तीन सहित करीब 50 डंपों से दिनरात बालू के ट्रक भरकर निकाले जा रहे हैं।
अधिकारियों की अनदेखी के चलते पनवाड़ी क्षेत्र बालू का गढ़ बन गया है। गांव-गांव में बालू के बड़े बड़े डंप लगे है तो कहीं पर निजी भूूमि में डंप लगे हैं। रातदिन इन डंपों से बिना रायल्टी की बालू निकाली जा रही है। बावजूद अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिससे महोबा, राठ, हरपालपुर मार्ग पर दिनरात ट्रक और डंफर दौड़ रहे है। जिससे राठ मार्ग जगह जगह गड्ढायुक्त हो गया है। इससे लोगों को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। पुलिस की सांठगांठ के चलते बालू के ट्रकों और डंफरों को चेक नहीं किया जाता है। जिससे पनवाड़ी क्षेत्र में बिना रायल्टी के बालू धड़ल्ले से निकाली जा रही है। उपजिलाधिकारी कुलपहाड़ जंग बहादुर का कहना है कि समय-समय पर चेकिंग कर बिना रायल्टी के ट्रकों को पकड़ा जाता है। उनका कहना है कि अवैध डंप संचालित पाए गए तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पनवाड़ी क्षेत्र में बिना लाइसेंस के धड़ल्ले से चल रहे डंप
-डंपों से दिनरात बालू भरकर निकलते है ट्रक