फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   दो घरों का ताला तोड़कर तीन लाख की चोरी

दो घरों का ताला तोड़कर तीन लाख की चोरी

Tue, 04 Sep 2018 09:56 PM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
दो घरों का ताला तोड़कर तीन लाख की चोरी

विज्ञापन
कनकुआ (महोबा)। थाना क्षेत्र के ग्राम तेलीपहाड़ी में दो अलग-अलग स्थानों पर चोरों ने ताला तोड़कर लाखों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली और फरार हो गए। सुबह ताला टूटा होने पर पड़ोसियों ने गृहस्वामियों को सूचना दी। गृहस्वामी ने घर आकर घटना की रिपोर्ट अज्ञात चोरों के खिलाफ थाना महोबकंठ में दर्ज कराई है।
सिब्बू पुत्र दरयाव दिल्ली में परिवार के साथ रहकर मेहनत मजदूरी का काम करता है। कुछ दिन पहले भी परिवार के साथ घर में ताला लगाकर दिल्ली चला गया था। सोमवार की रात को चोरों ने ताला तोड़कर घर के अंदर प्रवेश किया। जहां पर बेटी की शादी के लिए रखे सोने चांदी के 1.70 लाख के जेवरात और 40 हजार रुपये चोरी करके ले गए। सुबह मकान का ताला टूटा होने की खबर ग्रामीणों ने दिल्ली में रह रहे सिब्बू को दी। सिब्बू ने घर आकर देखा तो सबकुछ चोरी हो चुका था। उसने घटना की रिपार्ट थाना महोबकंठ में दर्ज करा दी है।
विज्ञापन

दूसरी घटना इसी गांव के श्यामलाल साहू के घर में घटी। श्यामलाल घर में परिवार के साथ अंदर कमरे में सो रहा था। तभी चोरों ने पीछे की दीवार फांदकर अंदर प्रवेश किया और वहां रखे एक लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात व 10 हजार रुपये की संपत्ति चोरी कर ले गए। परिजनों के जागने पर चोर भाग गए। पीड़ित ने घटन की तहरीर थाना महोबकंठ में दे दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशुबाड़े से भैंस चोरी कर ले गए चोर
ग्राम तेलीपहाड़ी में जहां चोरों ने दो घरों को निशाना बनाते हुए तीन लाख रुपये से ज्यादा की संपत्ति चोरी कर ली। वहीं पशुबाड़ा में बंधी एक भैंस को पशु चोरों ने गायब कर दिया। सुबह भैंस लगाने पहुंचे पशु मालिक ने भैंस गायब देखी तो उसके हाथ-पांव फूल गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाना महोबकंठ में दे दी है। पुलिस भैंस का सुराग लगाने में जुट गई है लेकिन समाचार लिखे जाने तक भैंस का सुराग नहीं लग सका।

दो घरों का ताला तोड़कर तीन लाख की चोरी
-परिवार के लोग दिल्ली में रहकर मेहनत-मजदूरी का करते हैं काम
-थाना महोबकंठ के ग्राम तेलीपहाड़ी में रात में चोरों ने किया हाथ साफ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed