फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   50 thousand demanded from village head

घर में घुसकर ग्राम प्रधान से मांगी 50 हजार की रंगदारी

Tue, 27 Jun 2017 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। महोबा
अमर उजाला ब्यूरो। महोबा Updated Tue, 27 Jun 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
50 thousand demanded from village head
demo pic - फोटो : डेमो फोटो
चरखारी (महोबा)। विकासखंड चरखारी की ग्राम पंचायत गोरखा में दबंगों ने ग्राम प्रधान के घर में घुसकर 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी। पैसा देने का विरोध करने पर दबंग गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ग्राम प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत गोरखा के ग्राम प्रधान गुलाब सिंह पुत्र पंचम सिंह सोमवार रात परिवार सहित घर पर थे। आरोप है कि गांव के ही शिवदयाल व देशराज पुत्र बालकिशान घर में घुस आए और 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगी। ग्राम प्रधान ने विरोध किया तो गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और मौके से चले गए। घटना के बाद ग्राम प्रधान ने कोतवाली चरखारी में शिकायत की। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी सतीषचंद्र शुक्ला का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed