फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   किशोरी से दुष्कर्म व बेचने के मामले में एक दर्जन लोगों के नाम उजागर

किशोरी से दुष्कर्म व बेचने के मामले में एक दर्जन लोगों के नाम उजागर

Wed, 04 Jul 2018 11:12 PM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
किशोरी से दुष्कर्म व बेचने के मामले में एक दर्जन लोगों के नाम उजागर
विज्ञापन

महोबा। छह माह पूर्व किशोरी को अगवा कर दुष्कर्म का शिकार बनाने और बेचे जाने के मामले में एक दर्जन आरोपियों के नाम उजागर हुए है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। बुधवार को पुलिस ने इस मामले से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। एक आरोपी पहले ही जेल जा चुका है। एक के बाद एक आरोपियों के नाम सामने आने से इस मामले से जुड़े लोगों में खलबली मची है।
गौरतलब है कि शहर के एक मोहल्ला निवासी 14 वर्षीय किशोरी छह माह पहले लापता हो गई थी। किशोरी के मामा ने गुमशुदगी की रिपोर्ट शहर कोतवाली में दर्ज कराई थी। तिवारी मार्केट में काम करने गई किशोरी को ननौरा निवासी अवनीश, बेलाताल निवासी इकरार ने किशोरी को झांसी जनपद के सोनकपुरा निवासी बबलेश को 35 हजार रुपये में बेच दिया था। इसका खुलासा तब हुआ जब मुखबिर की सूचना पर दो दिन पहले कोतवाली पुलिस ने आरोपी के साथ किशोरी को सोनकपुरा से बरामद कर लिया। पुलिस बबलेश को तीन जुलाई को जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

किशोरी और बबलेश की गिरफ्तारी के बाद एक दर्जन लोगों के नाम सामने आए हैं। जिनकी पुलिस तलाश में पुलिस जगह जगह दबिश दे रही है। बुधवार को पुलिस ने काशीराम कालोनी निवासी रियाज समेत दो लोगों को जेल भेज दिया है। मामले में एक दर्जन लोगों के किशोरी से दुष्कर्म और खरीद फरोख्त में शामिल होने की बात उजागर होने पर पुलिस ने आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देना शुरू कर दी है। तिवारी मार्केट में किशोरी के काम करने पर वहां के लोगों की भी पुलिस जांच कर रही है। कोतवाली प्रभारी विक्रमाजीत सिंह का कहना है कि किशोरी के बरामद होने पर लगातार नाम उजागर हो रहे है। इस मामले में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म व बेचने के मामले में एक दर्जन लोगों के नाम उजागर
- पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
- किशोरी को अगवा कर खरीद फरोख्त किए जाने का मामला
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed