फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   मकानों पर बुलडोजर चलाकर हटाए अवैध कब्जे

मकानों पर बुलडोजर चलाकर हटाए अवैध कब्जे

Mon, 17 Sep 2018 09:12 PM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 09:12 PM IST
विज्ञापन
मकानों पर बुलडोजर चलाकर हटाए अवैध कब्जे
कुलपहाड़ (महोबा)। थाना अजनर के ग्राम बुधवारा में सार्वजनिक भूमि में अवैध कब्जा पाए जाने पर नायब तहसीलदार ने टीम के साथ गांव पहुंचकर बुलडोजर चलवाकर अवैध कब्जा ढहा दिया, जिससे अवैध कब्जा धारकों में हड़कंप मच गया। ग्राम बुधवारा में सार्वजनिक भूमि पर दबंगों द्वारा भवन निर्माण कराकर अवैध कब्जा कर दिया था। जिसकी ग्रामीणों ने कई बार एसडीएम कुलपहाड़ से शिकायत की। एसडीएम के आदेश पर नायब तहसीलदार लखनलाल राजपूत ने गांव जाकर राजस्व विभाग की टीम से जांच कराई। जांच दौरान गाटा संख्या 74 की भूमि पर दुलीचंद्र का मकान का निर्माण पाया गया। अतिक्रमण दस्ते ने बुलडोजर चलाकर धराशायी कर दिया। मकान मालिक के लाख प्रयास के बाद भी अतिक्रमण दस्ते ने एक नहीं सुनी।
विज्ञापन

जांच टीम ने बताया कि गाटा संख्या 74 में अवैध कब्जा पाया गया और गाटा संख्या 58 मरघट के नाम पर है। जिस पर मंशाराम द्वारा अवैध रूप से निर्माण किया जा रहा था। जिस पर कई बार रोक लगाई गई लेकिन निर्माणकर्ता द्वारा निर्माण जारी रखा गया। जिस पर सोमवार को बुलडोजर चलाकर ढहा दिया गया। अतिक्रमण दस्ता टीम में नायब तहसीलदार के अलावा थानाध्यक्ष अजनर व पुलिस टीम रही।
विज्ञापन


मकानों पर बुलडोजर चलाकर हटाए अवैध कब्जे
-अवैध कब्जे हटने से लोगों में मचा हड़कंप
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed