फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   सूने मकान से चोरों ने उड़ाया नगदी समेत लाखों का माल

सूने मकान से चोरों ने उड़ाया नगदी समेत लाखों का माल

Wed, 07 Nov 2018 06:12 PM IST
Updated Wed, 07 Nov 2018 06:12 PM IST
विज्ञापन
सूने मकान से चोरों ने उड़ाया नगदी समेत लाखों का माल

विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। कोतवाली कुलपहाड़ से चंद कदम की दूरी पर मंगलवार की रात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए नगदी समेत करीब तीन लाख रुपये कीमत का सामान चोरी कर लिया। घटना के समय गृहस्वामी परिवार सहित अपने गांव गया था। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करते हुए जांच शुरू कर दी है। चोरी की इस बड़ी वारदात से लोगों में आक्रोश है।
कस्बा कुलपहाड़ के मोहल्ला गोविंदनगर निवासी चंद्रप्रकाश शर्मा कथावाचक है। मंगलवार को वह मकान में ताला लगाकर परिवार सहित अपने गांव रिछा गए थे। तभी रात के समय चोर मकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश हुए। चोरों ने कमरे में रखी गोदरेज अलमारी का लाकर तोड़कर वहां रखी पांच हजार की नगदी, करीब 8 तोला सोना और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। बुधवार की दोपहर घर पहुंचे चंद्रप्रकाश ने जब मकान का ताला टूटा और सामान गायब देखा तो उसके होश उड़ गए।
विज्ञापन

घटना की सूचना तत्काल कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। कोतवाली से 50 कदम की दूरी पर चोरी की इस बड़ी वारदात से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे है। चोरी की बढ़ती घटनाओं से लोगों में आक्रोश है। कोतवाली प्रभारी कुलपहाड़ बृजेंद्र सिंह का कहना है कि चोरी की घटना की सूचना पर जांच कराई जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने चोरी की घटना का जल्द खुलासा कराने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरों ने उड़ाया नगदी समेत लाखों का माल
- घटना के समय परिवार सहित अपने गांव गया था गृहस्वामी
- कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर घटना होने से लोगों में आक्रोश
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed