फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   4 लाख की सोडियम और एलईडी चोरी, ठेकेदार पर मुकदमा

4 लाख की सोडियम और एलईडी चोरी, ठेकेदार पर मुकदमा

Sun, 04 Nov 2018 10:00 PM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
4 लाख की सोडियम और एलईडी चोरी, ठेकेदार पर मुकदमा

विज्ञापन
कबरई (महोबा)। पुरानी जर्जर बिजली की एलटी लाइन बदलकर इंसुलेटेड लाइन बिछाने वाले ठेकेदार ने विद्युत पोलों में लगी 4 लाख से अधिक की कीमत की सोडियम और एलईडी लाइट पार कर दी। ठेकेदार के स्टोर से माल बरामदगी के बाद ईओ के निर्देश पर नगर पंचायत के लाइनमेन ने कबरई थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

कबरई कस्बे के सभी 15 वार्डों में एलटी लाइन पोलों में नगर पंचायत ने सोडियम और एलईडी बल्ब लगवाए थे। पिछले एक साल से कस्बे के सभी वार्डों में पुरानी एलटी लाइन उतारकर इंसुलेटेड लाइन बिछाने का काम चल रहा है। नगर पंचायत के ईओ उमाकांत सिंह ने बताया कि कई वार्डों में जहां लाइन बदली गई उन खम्बों से ठेकेदार ने सोडियम और एलईडी लाइट निकालकर बेंच ली। प्रतिदिन शिकायतें आने पर मामले की जांच की गई और ठेकेदार पर शक होने के चलते उसके कमरे की तलाशी ली गई तो ठेकेदार सोबरन राजपूत के कमरे से कुछ एलईडी और सोडियम लाइट बरामद की गई। नगर पंचायत के लाइनमेन राजेंद्र तिवारी ने कबरई थाने में तहरीर देकर बताया कि कबरई में बिजली लाइन विस्तारीकरण का काम चल रहा है। ठेकेदार ने सभी विद्युत पोलों से लाइट बल्ब उतार के बेंच लिए। 20 एलईडी लाइट और 70 सोडियम लाइट गायब हुई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सोडियम और एलईडी लाइटों की कीमत 4 लाख से अधिक बताई जा रही है।
विज्ञापन

4 लाख की सोडियम और एलईडी चोरी, ठेकेदार पर मुकदमा
- नगर पंचायत के लाइनमैन की तहरीर पर पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed