फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   अवैध वसूली का वीडियो वायरल होने पर सिपाही निलंबित

अवैध वसूली का वीडियो वायरल होने पर सिपाही निलंबित

Fri, 15 Feb 2019 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
अवैध वसूली का वीडियो वायरल होने पर सिपाही निलंबित
अवैध वसूली का वीडियो वायरल होने पर सिपाही निलंबित
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
महोबा। थाना खन्ना क्षेत्र की ग्योड़ी चौकी में तैनात सिपाही द्वारा ट्रक चालकों से अवैध वसूली का वीडियो वायरल होने के मामले को पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने गंभीरता से लिया है। एसपी ने वसूली करने वाले सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई से अवैध वसूली करने वाले अन्य सिपाहियों में खलबली मच गई है।

थाना खन्ना की ग्योड़ी पुलिस चौकी में तैनात सिपाही अरविंद कुमार यादव द्वारा चौकी क्षेत्र से निकलने वाले बालू व गिट्टी भरे ट्रकों को रोककर अवैध वसूली की जा रही थी। बुधवार को ट्रक चालकों से वसूली करते सिपाही का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। पुलिस अधीक्षक ने वीडियो वायरल होने के मामले का संज्ञान लेते हुए सिपाही अरविंद कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। छह माह पहले थाना खन्ना में तैनात सिपाही अजय द्वारा चालकों से अवैध वसूली किए जाने का आडियो वायरल हुआ था। जिसमें सिपाही को निलंबित किया गया था। इसके बावजूद पुलिसकर्मियों द्वारा अवैध वसूली किए जाने की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। एसपी की इस कार्रवाई से कर्मचारियों में हड़कंप मचा है। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि लापरवाह कर्मचारियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नही जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed