{"_id":"5baa648b867a55787b027e52","slug":"181537893515-mahoba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता के मकान से नगदी समेत लाखों के जेवरात चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अधिवक्ता के मकान से नगदी समेत लाखों के जेवरात चोरी
Updated Tue, 25 Sep 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। कस्बा कुलपहाड़ के मोहल्ला राजावार्ड सोनी गंज में एक अधिवक्ता के मकान से चोरों ने नगदी समेत लाखों रुपये कीमत के सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। घटना के समय परिजन दूसरे कमरों में गहरी नींद में सोते रहे। पीड़ित अधिवक्ता की तहरीर पर पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
मोहल्ला राजावार्ड सोनीगंज निवासी अधिवक्ता मोतीलाल राजपूत सोमवार की रात परिवार सहित मकान में सो रहा था। एक कमरे में ताला पड़ा था जिसमें अलमारी व अन्य सामान रखा था। रात में चोर छत से आंगन में उतरे। चोरों ने ताला लगे कमरे का कुंदा काटकर अंदर प्रदेश किया। चोरों ने गोदरेज अलमारी का लाक तोड़कर तिजोरी में रखी 1.28 लाख की नगदी, पांच तोला सोने के आभूषण व अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। मंगलवार की सुबह जब परिवार के लोग जागे तो उनके कमरों की बाहर से कुंडी लगी मिली। तभी आवाज देकर पड़ोसियों से कुंडी खुलवाई तो ताला लगे कमरे में सामान बिखरा और माल गायब था। घटना की सूचना तत्काल कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार व कस्वा इंचार्ज लक्ष्मीकांत शर्मा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल की। इसके बाद सर्वलांस व एक्सपर्ट टीम ने भी मौके पर जाकर जांच की। पीड़ित अधिवक्ता ने कोतवाली में तहरीर सौंप दी है। पुलिस क्षेत्राधिकारी वंशनारायन सिंह ने चोरी की घटना का जल्द खुलासा किए जाने के निर्देष कोतवाली पुलिस को दिए है।
अधिवक्ता के मकान से नगदी समेत लाखों के जेवरात चोरी
- दूसरे कमरे में सोते रहे परिजन, ताला तोड़कर माल ले गए चोर
- पीड़ित अधिवक्ता की तहरीर पर पुलिस घटना की जांच में जुटी