फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   मेडिकल संचालक पर हमला करने पर 24 के खिलाफ रिपोर्ट

मेडिकल संचालक पर हमला करने पर 24 के खिलाफ रिपोर्ट

Fri, 17 May 2019 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल संचालक पर हमला करने पर 24 के खिलाफ रिपोर्ट
मेडिकल स्टोर संचालक पर हमला करने पर 24 के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन

कुलपहाड़ (महोबा)। बेलाताल कस्बे में मेडिकल स्टोर संचालक और डॉक्टर पर हमला करने के मामले में गुरुवार को कोतवाली कुलपहाड़ में चार नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है।

मेडिकल स्टोर संचालक सुभाष राजपूत बुधवार को अपनी दुकान पर बैठा था। तभी तीन दर्जन लोगों ने दुकान में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर लहूलुहान कर दिया। बीच-बचाव करने आए डॉक्टर समेत आधा दर्जन दुकानदारों को भी पीटा। गुरुवार को घायल सुभाष राजपूत ने कोतवाली कुलपहाड़ में आशीष राजपूत पुत्र राजेश राजपूत, राजेश राजपूत पुत्र फूलसिंह राजपूत निवासी बछेछर कला, मनीष राजपूत पुत्र अवधेश राजपूत निवासी ग्राम सेना कोतवाली राठ, लालू प्रसाद यादव पुत्र नरेंद्र यादव निवासी कैंथोरा थाना अजनर के अलावा 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed