फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   सड़क हादसे में वृद्घा की मौत, सात लोग घायल

सड़क हादसे में वृद्घा की मौत, सात लोग घायल

Tue, 30 Oct 2018 10:56 PM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में वृद्घा की मौत, सात लोग घायल

विज्ञापन
महोबा/लमौरा। अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में जहां तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से वृद्धा की मौत हो गई। वहीं भाई-बहन समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं। कोतवाली कुलपहाड़ के ग्राम लमौरा निवासी विनिया कुशवाहा (70) मंगलवार की शाम किसी कार्य से बस स्टैंड की ओर जा रही थी। तभी बेलाताल की ओर से आ रहे बाइक सवार ने वृद्धा को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना के बाइक सवार बाइक छोड़कर भाग गया। सड़क पर लहूलुहान हालत में पड़ी वृद्धा को राहगीरों की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस दुर्घटना को अंजाम देने वाले युवक की तलाश कर रही है।
शहर के मोहल्ला शेखूनगर निवासी शिवानी (20) पुत्री धर्मेंद्र अपने भाई आदित्य (17) व मधुर के साथ मंदिर से लौट रहे थे तभी अनियंत्रित कार ने तीनों को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी तरह थाना कबरई के ग्राम सिंघनपुर बघारी निवासी जोगेंद्र (18) पुत्र अच्छेलाल अपने साथी रामप्रकाश के साथ बाइक से कबरई आ रहा था। तभी रास्तेे में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों बाइक सवार घायल हो गए। कबरई निवासी सत्यनारायण (24) व बसौरा श्रीनगर निवासी रामअवतार (40) अलग-अलग स्थानों पर बाइकों की टक्कर से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटे आईं।
विज्ञापन

दुर्घटना में घायल युवक की मौत
महोबा। पांच दिन पहले दुर्घटना में घायल हुए युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। कोतवाली कुलपहाड़ के ग्राम कमालपुरा निवासी मनोज मिश्रा (44) पुत्र रामप्रकाश (24) अक्तूबर को बाइक से महोबा आ रहा था। तभी झांसी-मिर्जापुर हाईवे में ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी थी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतका की पत्नी सावित्री ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क हादसे में वृद्धा की मौत,सात लोग घायल
- घायलों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
- हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर आईं गंभीर चोटें
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed