फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   डंफर में गिट्टी भरते समय श्रमिक की गिट्टी के नीचे दबकर मौत

डंफर में गिट्टी भरते समय श्रमिक की गिट्टी के नीचे दबकर मौत

Sun, 19 Aug 2018 10:53 PM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
डंफर में गिट्टी भरते समय श्रमिक की गिट्टी के नीचे दबकर मौत
कबरई (महोबा)। कस्बे के कंछल ग्रेनाइट से डंपर में गिट्टी लोड करते समय ट्रक में बैठे हेल्पर के ऊपर गिट्टी डाल दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गिट्टी लोड होने के बाद ट्रक चालक ने अपने हेल्पर बेटे की तलाश की। शक होने पर डंपर में लदी गिट्टी खाली कराई गई तो गिट्टी के नीचे दबा उसके बेटे का शव निकला। घटना के बाद लोडर चालक फरार हो गया। मृतक के पिता ने थाना कबरई में तहरीर दे दी है। जनपद कानपुर देहात के थाना गजनेर के अतंर्गत ग्राम कोसमा निवासी सुशील कुमार (25) पुत्र रामगोपाल शनिवार की रात को कस्बा कबरई में गिट्टी लेने आए थे। रविवार को तड़के सुबह 4 बजे कंछल ग्रेनाइट के चालक रामगोपाल अपने बेटे सुशील कुुमार को डंपर में छोड़कर चाय पीने चला गया था। तभी ग्रेनाइट के लोडर चालक ने मशीन से डंपर में बिना देखे गिट्टी लोड करना शुरू कर दी, जिससे डंपर में बैठा डंपर चालक का बेटा सुशील कुमार दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

चाय पीकर वापस लौटे डंपर चालक रामगोपाल बेटे सुशील को न पाकर चीखने चिल्लाने लगा। गिट्टी के नीचे बेटे को दबा दिए जाने का शक होने पर उसने कंछल ग्रेनाइट परिसर में ही लोडर खाली करा दिया। गिट्टी के नीचे सुशील का शव मिला। बेटे का शव देखकर पिता के होश उड़ गए। क्रेशर में ही मृतक के परिजनों का रोना पीटना मच गया। मृतक की मां और बहन शव देखकर पछाड़े खाने लगे। घटना के बाद लोडर चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


डंपर में गिट्टी भरते समय श्रमिक की दबकर मौत
-लोडर चालक ने बिना देखे डंपर में भर दी गिट्टी
-शक होने पर श्रमिक के पिता ने गिट्टी खाली कराई तो बेटे का निकला शव
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed