फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   पत्नी से विवाद होने पर युवक ने फांसी लगाकर दी जान

पत्नी से विवाद होने पर युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Wed, 05 Jun 2019 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
पत्नी से विवाद होने पर युवक ने फांसी लगाकर दी जान
कुलपहाड़ (महोबा)। कोतवाली कुलपहाड़ के ग्राम मगरौलकलां में पत्नी से विवाद होने के बाद युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव मकान के कमरे में रस्सी के फंदे पर झूलता मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

ग्राम मगरौलकलां निवासी श्याम सिंह (35) पुत्र धरनीधर खेती किसानी करता था। बेहतर पैदावार न होने पर मजदूरी भी कर लेता था। शराब का लती होने के चलते श्याम सिंह का अपनी पत्नी से अक्सर विवाद होता था। मंगलवार की देर शाम युवक एक बार फिर शराब के नशे में घर पहुंचा। शराब पीकर पहुंचने पर पत्नी से विवाद हो गया। कहासुनी होने के बाद युवक अपने कमरे में चला गया। जहां उसने रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। काफी देर तक आहट न मिलने पर जब परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो युवक का फांसी पर शव लटक रहा था।
विज्ञापन

घटना की सूचना तत्काल चौकी बेलाताल पुलिस को दी गई। चौकी प्रभारी दिनेश सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से मृतक की पत्नी व दो बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। चौकी प्रभारी का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला घरेलू विवाद का सामने आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed