{"_id":"5cec29f4bdec2207657ba511","slug":"155898115613-mahoba-news184","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लास्टिंग के दौरान पत्थर लगने से श्रमिक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ब्लास्टिंग के दौरान पत्थर लगने से श्रमिक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। पत्थरमंडी कबरई में मजदूरों की मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। मानकों की अनदेखी कर पहाड़ों में खनन कार्य कराया जा रहा है। रविवार की रात डहर्रा पहाड़ में ब्लास्टिंग के दौरान उछलकर गिरे पत्थर की चपेट में आकर एक श्रमिक की मौत हो गई। जबकि आसपास काम कर रहे अन्य मजदूरों में भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना कबरई के ग्राम डहर्रा स्थित पहाड़ के गाटा संख्या 601 में चुनूवाद आदि द्वारा खनन का कार्य कराया जा रहा है। पहाड़ पट्टाधारकों द्वारा खनिज सुरक्षा नियमों की अनदेखी की जा रही है। रविवार की रात पहाड़ में खनन का कार्य चल रहा था। जहां पर कस्बा कबरई के मोहल्ला विवेकनगर निवासी सुनील (25) पुत्र बरदानी काम कर रहा था। तभी ब्लास्टिंग के दौरान पत्थर उछलकर गिरने से काम कर रहा सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि आसपास मौजूद अन्य श्रमिकों में भगदड़ मच गई। सुनील को जिला अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों का अस्पताल परिसर में रो रोकर बुरा हाल रहा। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दो दिन पहले भी पत्थरमंडी में मोहल्ला झलकारीबाई नगर निवासी मंगल कुशवाहा (50) पुत्र अच्छेलाल एक पहाड़ में चढ़कर काम कर रहा था। तभी पैर फिसलने से गहरी खदान में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे जिला अस्पताल से मेडिकल कालेज झांसी रेफर किया गया था।