फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   15 thousand cash and mobile robbery

तमंचा अड़ाकर कार चालक से 15 हजार की नगदी व मोबाइल लूटा

Sun, 11 Mar 2018 11:37 PM IST
mahoba
mahoba Updated Sun, 11 Mar 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
महोबा। यूपी-एमपी की सीमा में नैगवा रोड पर बदमाशों ने टवेरा गाड़ी के चालक को तमंचा अड़ाकर 15 हजार की नगदी व मोबाइल फोन लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने हाकी और डंडों से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। थानाध्यक्ष अजनर ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर के न्यू कालोनी नौगांव निवासी भानुप्रताप अवस्थी टवेरा गाड़ी चलाता है। शनिवार की रात 8 बजे भानुप्रताप नौगांव से नेगवा होते हुए महोबा सवारियां लेने जा रहा था। तभी नेगवा के कुछ दूरी पर एक लाल रंग की कार में सवार लोगों ने उसे रोक लिया उसकी कनपटी पर तमंचा अड़ा दिया। लुटेरों ने उसकी जेब में पड़े 15 हजार रुपये नगद और एक मोबाइल फोन लूट लिया।
विज्ञापन


चालक ने ग्राम बिजौरी के समीप गश्त कर रही अजनर थानाध्यक्ष रीता सिंह को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही अजनर थानाध्यक्ष पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गई और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना मध्यप्रदेश की सीमा पर होने के चलते थानाध्यक्ष ने नौगांव थाना पुलिस को सूचना दी और आरोपियों को उनके सुपुर्द कर दिया। थानाध्यक्ष अजनर रीता सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान पीड़ित ने उन्हें सूचना दी। मामला सीमा से लगा होने पर उन्होंने जांच की और तीन आरोपियों केे पकड़ लिया। पीड़ित की तहरीर पर वहां की पुलिस मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed