फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   कर्ज से परेशान किसान की हार्टअटैक से मौत

कर्ज से परेशान किसान की हार्टअटैक से मौत

Mon, 15 Oct 2018 10:12 PM IST
Updated Mon, 15 Oct 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
कर्ज से परेशान किसान की हार्टअटैक से मौत

विज्ञापन
महोबा। कर्ज से परेशान और खरीफ की फसल बर्बाद हो जाने से आहत किसान की हार्टअटैक से मौत हो गई। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। किसान के ऊपर एक लाख रुपये इलाहाबाद बैंक का कर्ज भी था। उपजिलाधिकारी चरखारी ने लेखपाल और कानूनगो को मौके पर भेज दिया है।
कस्बा खरेला के मोहाल मानिक निवासी दीन दयाल प्रजापति के नाम 12 बीघा जमीन थी। उसने एक लाख रुपये इलाहाबाद बैंक खरेला से किसान क्रेडिट कार्ड बनावाया था। लघु किसान होने के बाद भी उसे कर्जमाफी का लाभ ही नहीं मिला। तीन सालों से पड़ रहे सूखे के चलते पैदावार न होने से किसान को परिवार चलाना मुश्किल हो रहा था। इस साल उर्द-मूंग की फसल बोई थी लेकिन खेतों में बीच तक नहीं निकला। जिससे किसान को खासा सदमा लगा।
विज्ञापन

मृतक के बेटे ने बताया कि पिता भी कर्ज की अदायगी को लेकर खासा परेशान रहते थे। कल भी रविवार को ही कर्ज अदायगी के लिए बात कर रहे थे। सोमवार का सुबह उनके सीने में अचानक दर्द हुआ। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर एसडीएम चरखारी अरुण कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि मामला उनके संज्ञान नहीं है फिर भी लेखपाल और कानूनगो को भेजकर पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्ज से परेशान किसान की हार्टअटैक से मौत
-किसान के ऊपर इलाहाबाद बैंक का एक लाख रुपये था कर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed